Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याछप्पर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से बेरहमी पूर्वक की...

छप्पर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से बेरहमी पूर्वक की गई हत्या

मृतक के चाचा, चाची सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में दर्ज हुआ केस

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सुगन राय का पुरवा पटेल नगर में घर के सामने छप्पर में चारपाई पर सो रहे 24 वर्षीय युवक दिनेश कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा की सोमवार की रात चेहरे तक तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार करके जघन्य हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर मृतक के सगे चाचा, चाची सहित चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने की धारा में अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया गया है। बताया गया कि सोमवार शाम को आंधी पानी के चलते विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। मृतक दिनेश कुमार वर्मा घर के बाहर छप्पर में सो रहा था। इसी दौरान बेखौफ हत्यारो ने घटना को अंजाम दिया।छप्पर के अंदर और चारपाई के नीचे चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। बिस्तर भी खून से भीग गया था। युवक की हत्या की सूचना मिलने पर रात में ही सीओ पीयूष, प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी किया। रात में ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने भी रात मे ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासा करने का निर्देश दिया। गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार वर्मा द्वारा सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा, चाची रीता वर्मा, गांव के ही पड़ोसी राम किशुन वर्मा के अलावा पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी रामप्रकाश वर्मा कुल चार लोगों के विरुद्ध भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद मुख्य आरोपी मृतक के चाचा अशोक वर्मा के घर में ताला लटका हुआ है तथा परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया और नमूना लिया। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। एसपी ग्रामीण ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी करके पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक के पिता राजकुमार वर्मा और उनके छोटे भाई हत्या के आरोपी अशोक वर्मा के बीच आबादी की भूमि के बंटवारे का विवाद कई बरसों से चल रहा था। कई बार शांति भंग की कार्रवाई भी हो चुकी है। सीओ पीयूष ने बताया कि शीघ्र आरोपियों गिरफ्तारी करके घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, पूर्व अध्यक्ष मायाराम वर्मा, जुग्गी लाल यादव, लालमणि निषाद, सभासद राजन पांडे, महमूद अहमद, इमरान अहमद सहित तमाम लोगों द्वारा घटना की निंदा करते हुए गहरी शोक संवेदना जताई गई है। मृतक युवक तीन भाइयों मे सबसे छोटा और अभी अविवाहित था। सिर्फ बड़े भाई विनय वर्मा की शादी अभी हुई है। बताया गया कि मृतक दिनेश कुमार वर्मा स्नातक था। सेना और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular