Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशचाइनीज मांझे से 15 वर्षीय वीर सिंह गंगवार गंभीर रूप से घायल

चाइनीज मांझे से 15 वर्षीय वीर सिंह गंगवार गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट बृजेश पाल सिंह

बरेली: चाइनीज मांझे ने ली एक और जान की कीमत? मंत्री के भतीजे की मौत बरेली के श्यामगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से 15 वर्षीय वीर सिंह गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की गर्दन कटने के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।ब्रजेश पाल सिंह इंडिया टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बरेली के व्यस्त श्यामगंज फ्लाईओवर पर रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय पुत्र वीर सिंह गंगवार की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। तभी उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे उनकी मौत हो गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular