Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याग्राम रोज़गार सेवक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अयोध्या से...

ग्राम रोज़गार सेवक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अयोध्या से सभी बिकास खंड में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या ग्राम रोज़गार सेवक संघ अयोध्या के जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड़ के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में विकास खंड पूरा बाज़ार मे खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय व बिकास खंड स्तर की 9 सूत्रीय माँग पत्र सौंपा।विषय- मनरेगा योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को बकाया मानदेय का भुगतान अविलम्ब कराने सहित 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।बताते चले कि मनरेगा कार्यों के सफल संचलान के लिए प्रशासनिक सहायक के तौर पर ग्राम रोजगार सेवकों को 7788/-प्रतिमाह के न्यूनतम मानदेय पर ग्राम पंचायत में नियुक्त किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष का मानदेय 8-21 माह का बकाया है।ब्लांक अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय तथा श्रम उपायुक्त मनरेगा महोदय से मिलकर व पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। दिनांक 24.04.2024 को उपश्रमायुक्त मनरेगा एवं सगंठन के पदाधिकारियों की वार्ता में सभी बिन्दुओं पर सहमति बनने के बाद भी उसपर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नही हुई।शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रू0 7788/- प्रतिमाह 8 माह का बकाया मानदेय का भुगतानव ई.पी.एफ. 2212 रू0 की धनराशि यू.ए.एन. खाते में जमा न होने के कारण ग्राम रोजगार सेवकों में असंतोष व्याप्त है, जिसके परिणाम आज दिनांक 05.05.2025 को जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके खण्ड विकास अधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।यदि रोजगार सेवकों की विभिन्न मॉगों प्रदेश स्तर की 12 व जनपद स्तर की 9 मांगों (समस्याओं) का निस्तारण अविलम्ब नही किया गया तो समस्त ग्राम रोजगार सेवक दिनांक 15.05.2025 को जनपद मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन व आमरण अनशन के लिए बाध्य होगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। ग्राम रोज़गार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड़ ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के साथ हो रहे शोषण की ख़िलाफ़ सड़क पर उतरना पड़ेगा तो उतरा जायेगा ।गौड़ ने बताया कि सभी ब्लाक क्रमशः मया में बीरेन्द्र कुमार ,पूरा बाज़ार में अनूप सिंह,मसौदा में दुर्गा प्रसाद,बीकापुर में बब्लू प्रसाद,तारून में मनोज सिंह एंव शैलेंद्र तिवारी ,रूदौली में सुशील बर्मा ,सोहावल में अभय त्यागी ,हरिग्टनगंज में सोनू आज़ाद,मिल्कीपुर में नरेन्द्र यादव,अमानीगंज में पंकज मिश्रा,बिपिन तिवारी ने धरने का नेतृत्व किया ।हमारी माँगें इस प्रकार है:-प्रदेश स्तर की -1.ग्राम पंचायत में ग्राम्य बिकास सहायक का पद सृजित करके रोजगार सेवक को समायोजित किया जाए ।2.रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत से मुक्त किया जाये व अन्य ग्राम पंचायतों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू किया जाए ।3.रोजगार सेवकों के प्रतिमाह मानदेय हेतु प्रांशासनिक व्यवस्था समाप्त कर मानदेय के लिए अलग मद हेतु बजट दिया जाये ।4.ईपीएफ की धनराशि यूएएन खाते में जमा करने के साथ पूर्व में बाक़ी धनराशि अलग मद से जमा करने सहित जनपद स्तर पर जारी यूएएन नम्बर को बेरीफाइ कराया जाये।5.राजबित्त ,15 वाँ वित्त को मनरेगा से डबटेल कराया जाये ।6.4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा को लागू कर शासनादेश जारी किया जाए।7.10% हर बर्ष मानदेय बढ़ौतरी सहित फ़र्ज़ी प्रस्ताव कर हटाये रोजगार सेवकों को बहाल किया जाए ।जनपद स्तर माँग -1. वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 का समस्त बकाया मानदेय का भुगतान अविलम्ब कराया जाये।2. 01 अप्रैल 2015 से अब तक का ई०पी०एफ० की धनराशि ग्राम रोजगार सेवकों के यू०ए०एन० खाते में अविलम्ब जमा कराया जाये।3. जनपद के समस्त रोजगार सेवको को यूजर आई.डी. व पासवर्ड व रिक्त ग्राम पंचायतों को भी प्रभार दिया जाये।4. शासन द्वारा जारी शासनादेश का अनुपालन कराते हुए 15वाँ वित्त व राज वित्त मजदूरी को मनरेगा से डबटेल कराया जाये।5. जनपद में बनी ग्रीवांस कमेटी की बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ त्रैमासिक कराकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाये।6. जनपद में समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का पहचान पत्र जारी कराया जाये।7. डिजिटल वीडियोग्राफी के कार्यों, ई.एल.ओ. एग्रीकल्चर काप सर्वे मिशन अन्त्योदय का पारश्रमिक जो भी निर्धारित था अविलम्ब भुगतान कराया जाये।8. मास्टर रोल डिमांड व मास्टर रोल बिल बाउचर पर बगैर ग्राम रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर से ब्लाकों पर स्वीकार व फीडिंग न किये जाये।9. जनपद में जान गवाँ चुके ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को मृतक आश्रित पर समायोजित व नगर निगम में विलीन रोजगार सेवकों को समायोजित कर कार्य लिया जाये।ज्ञापन देने वालों में महामंत्री सोनू आज़ाद,उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी,ज़िला संयोजक/प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू निषाद,ज़िला कोषाध्यक्ष अभय त्यागी,बीरेन्द्र कुमार ,महेश चतुर्वेदी आदि जिला कार्यकारिणी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular