रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
सोहावल,अयोध्या तहसील सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरखौली में तैनात* *लेखपाल राहुल यादव का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीँ ले रहा है ज्ञाताव्य हो की कुछ दिनों पूर्व एक हरिजन महिला द्वारा लेखपाल के ऊपर दबंगई गली गलौज सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत हेतु प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई न्याय संगत कार्यवाही नहीं हो* *सकी अब दूसरा मामला लेखपाल राहुल यादव के ऊपर फिर भ्रष्टाचार का निकल कर सामने आ रहा है पूर्व समाधान दिवस में चकमार्ग गाटा संख्या 524 की पैमाइश हेतु टिंकू तिवारी नें प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन लेखपाल राहुल यादव नें पैमाई हेतु सुविधा शुल्क की मांग की जब किसान टिंकू तिवारी नें सुविधा शुल्क देने में असमर्थता जताई तब लेखपाल राहुल यादव ने चकमार्ग की पैमाइश करने से मना कर दिया फिर टिंकू तिवारी नें मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुविधा शुल्क मांगने एवं पैमाइश कराए जाने हेतु मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई ।