रिपोर्ट ब्रजेश पाल सिंह
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां खेत की झोपड़ी में सो रहे 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर हंस निवासी इंद्रपाल पुत्र अजय वीर सिंह बृहस्पतिवार रात गांव में ही एक दावत में शामिल होने गया था वहां से लौट के बाद वह रोज की तरह अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजन ने उसे देखने पहुंचे। झोपड़ी के भीतर का मंजर देखकर उनकी रुह कांप गई इंद्रपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार इंद्रपाल अविवाहित था और चार भाइयों मे तीसरे स्थान पर था। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा और फरीदपुर सीओ संदीप सिंह इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।