मैनपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’ निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मनरेगा कोर्डिनेटर प्रकाश प्रधान के निर्देशन एवं शहर अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैंकड़ों कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया और गांव-गांव जाकर जनता से संवाद किया।अंबेडकर पार्क से हुआ शंखनादपदयात्रा का शुभारंभ जागीर ब्लॉक के ग्राम नगला मोती स्थित अंबेडकर पार्क में जनसभा के साथ हुआ। यहाँ नेताओं ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पदयात्रा नगला मोती से शुरू होकर ग्राम मलिकपुर, सगामई, जागीर और एलाऊ चौराहा पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को मौजूदा सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।गांधी प्रतिमा पर हुआ समापनएलाऊ चौराहा से होते हुए यात्रा अजीतगंज, कछपुरा, भोजपुरा, दीवानी तिराहा, ईशन नदी पुल और मदार दरवाजा पहुंची। अंतिम चरण में यात्रा घंटाघर के पास स्थित नगर पालिका पहुंची, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का विधिवत समापन किया गया।इनकी रही प्रमुख उपस्थितिइस अवसर पर एमएलसी कोर्डिनेटर अरविंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, अजीत यादव, सुरेश गुप्ता, सुविन यादव, डॉ. नेत्रपाल, डॉ. ब्रजेश यादव, जीतू राठौर, प्रवेश पाण्डेय और राशिद सिद्दकी मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही उमेश यादव, रजित, प्रतीक, कौशल पाल, रोहित गुप्ता, विश्वनाथ यादव, मनोज शाक्य, प्रियंका राठौर, रूबी यादव, शशि कुमार, अभिषेक, मयंक, विजेंद्र यादव, रोहित राजपूत, राहुल यादव, सलीम, इमरान, संतोष राजपूत, गोविंद, सुनील कश्यप, आशीष कश्यप व इलाही बक्श सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस ने भरी हुंकार, ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’ के जरिए सरकार को घेरा
RELATED ARTICLES