रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ
बदायूँ। सैंजनी एचपीसीएल गैस प्लांट में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों और संरक्षणदाताओं को बचा रही है। पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को रोकना लोकतंत्र की हत्या है।उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज दोहरे हत्याकांड के विरुद्ध सीबीआई जांच और न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस द्वारा रोके जाने पर कहीं। कांग्रेस ने एचपीसीएल सैंजनी गैस प्लांट के उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक प्रबंधक हर्षित मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच और न्याय के लिए रविवार को अम्बेडकर पार्क से न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया था। न्याय यात्रा 5अप्रैल तक निकाली जानी थी । समरेर ,दातागंज ,म्याऊं ,उसावां ,उसहैत समेत दातागंज तहसील क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों तक न्याय यात्रा के दौरान जनसंवाद किया जाना था। न्याय यात्रा रोकने को प्रशासन ने रविवार को सुबह से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेकपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी । जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर ही पहुंच गए । दोपहर 12बजे कांग्रेस कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से ही न्याय यात्रा निकालने को आगे बढ़े। कार्यालय के गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल ने , सिविल लाइंस थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह , कचहरी चौकी प्रभारी चमन गिरी समेत पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को आगे जाने से रोक लिया । कांग्रेसी काफी देर तक यात्रा निकाले जाने के लिए जिद पर अड़े रहे और सिटी मजिस्ट्रेट से नोंक झौंक करते रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने योगी सरकार द्वारा कांग्रेस की न्याय यात्रा रोकने को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हत्याकांड के आरोपियों और उनके संरक्षण दाताओं को बचा रही है इसलिए विपक्ष की आवाज को पुलिस के बल पर दबा रही है। कहा किभाजपा ने सत्ता के दस सालों में दातागंज को मिनी चंबल बना दिया है। अपराधियों को सत्ता का खुला संरक्षण है। जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। दातागंज भय और आतंक का माहौल है। मृतक हर्षित मिश्रा के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन करती है। मामले की सीबीआई जांच कराने और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।कहा कि योगी सरकार ने एसएसपी को तो हटा दिया गया लेकिन जिलाधिकारी से कोई जवाब तलब नहीं किया गया । जबकि उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक प्रबंधक हर्षित मिश्रा ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की थी फिर भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिली और उनकी हत्या कर दी गई। जिलाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है।योगी सरकार की अपराध को जीरो टॉलरेंस बातें हवाई साबित हुई हैं। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। सैंजनी एचपीसीएल गैस प्लांट में दोहरा हत्याकांड इसकी मिशाल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली,जिला सचिव राजीव पटेल , जिला सचिव मोरध्वज लोधी,उझानी कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी,यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा, एक्स सर्विशमैन जिला कोऑर्डिनेटर सत्यपाल फौजी,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह , बन्ने खान ,जाबिर जैदी,ओमेंद्र चौधरी, भारत विश्वकर्मा, रजनेश, आदेश ,गुलफाम समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।