Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याएसडीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठक

एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले के बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के बीकापुर के दुकानदारों के साथ नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी विकासधर दुबे और पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल एवं अधिशासी अधिकारी अंजू यादव की संयुक्त उपस्थित में नगर पंचायत के व्यापारियों के साथ बैठक की गई। तथा बीकापुर बाजार में अतिक्रमण न करने एवं दुकानदारों व्यापारियों के समस्या के समाधान के लिए चर्चा हुई। बड़े व्यवसाईयों को अपने प्रतिष्ठान मे सीसीटीवी कमरा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। दुकानदारों से अपील की गई की प्रयागराज हाईवे के किनारे इंटरलॉकिंग के बाद 10 फीट छोड़कर ही अपनी दुकानें लगाई जानी चाहिए। व्यापारियों द्वारा प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, चंद्र प्रकाश सोनी, ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक तिवारी, अशोक उपाध्याय, बबलू श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular