Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशएक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से दो...

एक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं दातागंज तहसील अंतर्गत म्याऊं पुलिस चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इन दोनों मामलों में पुलिस अब तक किसी भी अज्ञात वाहन या उसके चालक का पता नहीं लगा पाई है।पहली घटना 21 जुलाई मंगलवार को हुई, जब म्याऊं निवासी नावेद पुत्र रियासत को कृष्णा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पांच दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।दूसरी घटना 25 जुलाई को हुई, जिसमें म्याऊं रोड पर ढका पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान हरीराम पुत्र रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने संबंधित पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए हैं।कस्बे की मुख्य सड़क पर दर्जन भर से अधिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस अभी तक अज्ञात वाहनों तक पहुंचने में विफल रही है। दोनों मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन और उसके चालक को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।होमगार्ड जवान हरीराम के भाई ने एक वीडियो जारी कर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने लंबे समय तक लोगों की सेवा की थी, लेकिन उनकी मौत के चार दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।वीडियो में भाई ने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल के निशान देखकर यह अचानक हुआ हादसा नहीं लगता, बल्कि एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। इसके बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular