अमानीगंज अयोध्या*उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा मतदान करने वाली ग्राम पंचायत अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत अमावा सूफी रामनगर के बूथ संख्या 139/140 पर विगत चुनाव में 86 प्रतिशत वोट मिला था। जहाँ की सड़क पर एक माह से जल भराव इतना है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है गड्ढे जानलेवा हो गये हैं खास बात ये है कि इसी सड़क से हजारों छात्र स्कूल जाते हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया। ब्लॉक प्रमुख विधायक जिला पंचायत प्रधान सब के सब भाजपाई ही है लेकिन किसी का ध्यान इधर नहीं है। लेकिन आते जाते सब इधर से ही है*स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढता जा रहा है जबकि स्थानीय विधायक चन्द्र भानु पासवान का कहना की समस्या उनके संज्ञान में है अभी सदन चल रहा है वहाँ से आने के बाद वो स्वयं आकर आवागमन ठीक करायेंगे। जबकि प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह ने कहा कि वो कल ही सड़क का निरीक्षण कर के ठीक करवाने की ब्यवस्था करेंगेजबकि लोक र्निमाण विभाग के जे ई प्रशांत मणि तिवारी का फोन बन्द जा रहा था अब देखना होगा कि इस सड़क पर जनप्रतिनिधि क्या कारवाई करते हैं
एक माह से सड़क पर जल भराव, आवागमन वाधित दर्जनों लोगों समेत कई छात्र हुए चोटिल
RELATED ARTICLES