रिपोर्ट आशुतोष रावत
अयोध्या बीती रात रौनाही थाना ड्योढी चौकी क्षेत्र श्रीराम बल्लभा इंटर कालेज के सामने साहिब पुरवा के पास इसी थाना चौकी क्षेत्र कोटडीह सरैया निवासी साईकिल सवार 40वर्षीय बेचूलाल पुत्र परमेश्वर दीन को पीछे से तीव्र गति से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिसके कारण साईकिल सवार को सडक पर गिरने से गंभीर चोटे आई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडल अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।इस बाबत मे चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बताया कि मृतक फैजाबाद मे काम करता था। बीते शाम छुट्टी कर घर वापस आ रहा था। घायल होने पर चालक मौके से ई रिक्शा छोड फरार हो गया रिक्शा को कब्जे मे लेकर चालक की तालाश की जा रही है।