Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याआरोपों के घेरे में चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल की कार्यशैली

आरोपों के घेरे में चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल की कार्यशैली

पत्रकार सहित कई लोग लगा चुके उत्पीड़न का आरोप

हर तैनाती स्थल पर गोविंद अग्रवाल का रहा विवादों से नाता

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

मिल्कीपुर। खंडासा चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार आरोपों के घेरे में बने हुए हैं। चौकी इंचार्ज पर एक पत्रकार सहित कई अन्य लोगों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक किसान नेता के शिकायत की क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी जांच भी कर रहे हैं। गोविंद अग्रवाल की जनपद में जहां भी तैनाती रही समय-समय पर उन पर आरोप लगते रहे हैं। रौनाही के सत्ती चौरा चौकी में तैनाती के दौरान गाली गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैदपुर में तैनाती के दौरान भी उन पर कई आरोप लगे और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने उनके विरुद्ध विधानसभा में भी शिकायत की। वर्तमान में गोविंद अग्रवाल खंडासा चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात हैं, और उन पर आरोपों की झड़ी लग गई है। पहले भाकियू किसान सेना ने जिगनाही गांव निवासी गुरुदीन रावत के एक जमीनी मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जाति सूचक गाली और पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की गई, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कर रहे हैं। वहीं अब चौकी क्षेत्र के ही सरवन पुर गांव निवासी एक अखबार के पत्रकार दल बहादुर पांडेय ने डीजीपी, आईजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मानवाधिकार आयोग को पत्र भेज कर शिकायत किया है कि अखबार में खबर प्रकाशित करने के बाद चौकी इंचार्ज उनके बच्चों और पत्नी को प्रताड़ित करते हैं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पत्रकार का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने कहा कि ज्यादा खबर लिखोगे तो उठाकर जेल भेज दूंगा और पत्रकारिता करना भूल जाओगे। चौकी क्षेत्र के ही अटेसर गांव निवासी एक और शिकायतकर्ता चंद्रावती पत्नी स्वर्गीय राम रूप ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पुश्तैनी कोलिया पर गांव के विपक्षी ने पुलिस की मिली भगत से निर्माण कर रास्ता अवरूद्ध कर दिया। और चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल के द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और परिवार के आठ लोगों पर छह गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में न्याय दिलाए जाने की गुहार की गई है। खंडासा गांव के अमर बहादुर सिंह पूर्व बुच्ची ने एक माह पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत करके चौकी इंचार्ज और सहयोगी पुलिस कर्मियों पर बाजार से लौटते वक्त पिटाई करने का आरोप लगाया था। अमर बहादुर सिंह ने बताया कि एसएसपी से शिकायत के बाद जिला अस्पताल में उनका मेडिकल हुआ उन्हें गंभीर चोटे आई हैं वह सप्ताह भर अस्पताल में भर्ती रहे। इतनी शिकायतों के बावजूद चौकी इंचार्ज की हनक कायम है। अब देखना यह है कि पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी शिकायतों का संज्ञान लेकर संबंधित उपनिरीक्षक पर क्या कार्रवाई करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular