रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या*नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सोहावल इकाई की सावित्री मैरिज लान सोहावल मे वार्षिक बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र तिवारी ,उपाध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय , महानगर अध्यक्ष अंकुर पाण्डेय की मौजूदगी मे सोहावल तहसील अध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं महामंत्री के के सिंह के नाम का प्रस्ताव संरक्षक लाल जी तिवारी ,फहीम अहमद तथा अनुमोदन सोहराब खान फहीम अहमद ने किया।लगातार दुसरे वर्ष सर्व सम्मति से अध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं महामंत्री के के सिंह ने तहसील पत्रकार साथियो सहित जिला से आए संगठन पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त किया। राजेंद्र तिवारी एवं जिला अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने संगठन की एकता को बल देते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत मे संघर्ष बहुत है। वर्तमान मे निष्पक्ष पत्रकारिता करना आसान नही है। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओ को उजागर करने पर अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधियो की नजरो मे आने से कठिनाईयो का सामना करना पडता है। ऐसी अवस्था मे संगठन सातो दिन चौबीस घंटा पत्रकार के साथ खडा है।कार्यक्रम के समापन पर अग्निवीर सैनिक की जान बचाने में शहीद हुए अयोध्या के लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक तिवारी व विगत दिनों सोहावल तहसील के पत्रकार स्व देव शरण पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस मौके पर पत्रकार शंशांक सिंह, संजीव सिंह,धर्मेद्र पटेल, पवन पटेल, संजीव सिंह,राम सुरेश सिंह बाबा, गौरव मिश्रा मो फहीम आदि मौजूद रहे।