Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशअतिक्रमण और यातायात हेतु अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बुलाई गई बैठक

अतिक्रमण और यातायात हेतु अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बुलाई गई बैठक

रिपोर्ट गोपाल गुप्ता

बदायूँ अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने/यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु मीटिंग की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधि0/कर्म0गण ने भाग लिया गया । गोष्ठी में अतिक्रमण हटाने व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न विभागों के लोगों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान संबंधित को त्रुटियों को चिन्हित करने व कमियों को दूर करने,प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा व प्रचार-प्रसार किया जायेगा । इस दौरान 01 सप्ताह के उपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । गोष्ठी में महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार के लिए एक कार्य योजना तैयार करें और उसे समयबद्द तरीके से लागू करें । यातायात व्यवस्था सीधे जनहित से जुड़ी है, इसलिए सड़क सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने, पार्किंग स्थलों के नियोजन, संकेतक बोर्डों की व्यवस्था की जाए । शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सभी विभागों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है । गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल,क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कर्मवीर सिंह,एआरटीओ,ईओ नगरपालिका ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह,टीएसआई श्री आर एल राजपूत व अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular