Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बरेली रोड स्थित दातागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम ढिलवारी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल से कुछ ही दूरी पर बसेला मोड़ के पास एक गड्ढे में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सुबह के समय राहगीरों ने गड्ढे में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कुछ समय पहले हुई है। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को शव से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड में नाम बृजेश राठौर पुत्र नंदकिशोर दर्ज है, जबकि पता फरीदपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस इस आधार कार्ड के आधार पर पहचान की पुष्टि करने में जुट गई है और फरीदपुर क्षेत्र में संबंधित पते पर संपर्क साधा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है, हत्या है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है, इसको लेकर पुलिस सभी संभावित एंगल से छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मृतक के परिजनों की पहचान और उनसे संपर्क होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular