India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी

अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं । समरेर क्षेत्र में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला पिछले करीब आठ दिनों से समरेर कस्बे में इधर-उधर घूम रही थी और लोगों से मांगकर अपना गुजारा कर रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला कई दिनों से भूखी-प्यासी हालत में सड़कों और बाजारों के आसपास देखी जा रही थी।बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए समरेर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।इस संबंध में समरेर चौकी प्रभारी एसआई अविनाश पुंडीर ने बताया कि एक अज्ञात महिला की मृत्यु की सूचना अस्पताल से प्राप्त हुई थी। महिला काफी दिनों से समरेर क्षेत्र में घूम रही थी और मांगकर भोजन कर रही थी। प्रथम दृष्टया मामला सामान्य प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग वृद्ध महिला की हालत को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular