Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडअखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल का विशाल भंडारा, शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा...

अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल का विशाल भंडारा, शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे कार्यकर्ता

इमलीखेड़ा/भगवानपुर। कलियर विधानसभा के इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन हवन-पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी जय भगवान सैनी एवं भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने पूजा-अर्चना कर शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवानपुर बाईपास मार्ग से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हजारों शिवभक्त कांवड़ियों के लिए शिविर में भोजन, पेयजल, स्नान, विश्राम, चिकित्सा और दवाइयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। व्यवस्थाओं से संतुष्ट कांवड़ियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा जारी रखी।
नगर पंचायत इमलीखेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के बैनर तले यह भंडारा लगातार नौवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रद्धालुओं की सेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा पिछले 35 से 40 वर्षों से भी कांवड़ियों की सेवा की परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है और आगे भी यह सेवा भाव इसी तरह जारी रहेगा।

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

इमलीखेड़ा में अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल का विशाल भंडारा, शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताइमलीखेड़ा/भगवानपुर। कलियर विधानसभा के इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन हवन-पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी जय भगवान सैनी एवं भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने पूजा-अर्चना कर शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया।हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवानपुर बाईपास मार्ग से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हजारों शिवभक्त कांवड़ियों के लिए शिविर में भोजन, पेयजल, स्नान, विश्राम, चिकित्सा और दवाइयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। व्यवस्थाओं से संतुष्ट कांवड़ियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा जारी रखी।नगर पंचायत इमलीखेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के बैनर तले यह भंडारा लगातार नौवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रद्धालुओं की सेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा पिछले 35 से 40 वर्षों से भी कांवड़ियों की सेवा की परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है और आगे भी यह सेवा भाव इसी तरह जारी रहेगा।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular