रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: जनपद में सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। लगातार बारिश के बीच भी कांवड़ियों का आगमन लगातार हो रहा है और शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हैं और कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना से बचा जा सके।बारिश के बावजूद शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है। बड़ी संख्या में कांवड़िए “बोल बम” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।हापुड़ पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें।