Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याप्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में विकास, पर्यटन, यातायात और मीडिया सेंटर सहित...

प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में विकास, पर्यटन, यातायात और मीडिया सेंटर सहित कई मुद्दों पर जिलाधिकारी ने रखी प्रशासन की कार्ययोजना

‘अयोध्या। प्रेस क्लब सिविल लाइन में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनपद की प्रमुख विकास परियोजनाओं, पर्यटन, यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के लिए शासन लगातार संसाधन और बजट उपलब्ध करा रहा है तथा सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है।जिलाधिकारी ने बताया कि चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण जनपद की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। पंचकोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और अब केवल फिनिशिंग का काम शेष है, जिसकी लगातार निगरानी की जा रही है।पर्यटन सुविधाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि सरयू नदी में जलस्तर लगातार बदलने के कारण वाटर मेट्रो, क्रूज और अन्य जल पर्यटन गतिविधियों के संचालन में व्यावहारिक कठिनाइयाँ आती हैं। उन्होंने बताया कि नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना शासन स्तर पर लंबित है। सिंचाई विभाग की इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद जल पर्यटन सुविधाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित और सुचारु रूप से किया जा सकेगा।मीडिया सेंटर के उपयोग से जुड़े सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि उपनिदेशक सूचना को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और शीघ्र ही मीडिया सेंटर का प्रभावी संचालन शुरू कराया जाएगा, जिससे पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।सावन झूला मेले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह अयोध्या की अनूठी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा है, जिसकी जानकारी उन्हें यहां आने के बाद विस्तार से मिली। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।रामपथ पर पार्किंग और यातायात व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि दो से तीन स्थानों पर पार्किंग विकसित की जा रही है तथा अन्य उपयुक्त स्थलों की भी पहचान की जा रही है। इन व्यवस्थाओं के लागू होने से अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या में काफी सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रिंग रोड परियोजना अगले एक से डेढ़ वर्ष में पूर्ण होने की संभावना है, जिससे शहर के यातायात पर दबाव कम होगा।एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच और जनहित की भावना के साथ किया गया कार्य हमेशा बेहतर परिणाम देता है। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव का सामना न करने की बात भी कही।कार्यक्रम का संचालन वीएन दास ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जेपी सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार जेपी तिवारी ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से उन्हें श्रीरामलला का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular