Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस को मिली सफलता

ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस को मिली सफलता

स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी

“गौतमबुद्धनगर।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत एक बार फिर गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-126 पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन इकाई की संयुक्त प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप एक चोरी के मामले में अभियुक्त को सजा दिलाई गई है।थाना सेक्टर-126 पर पंजीकृत मु.अ.सं. 128/2024 धारा 381/411 भादवि के तहत दर्ज मुकदमे में अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र रामबहादुर, निवासी कुंदरिया फेजुल्लापुर, थाना अलीगंज, जनपद बरेली को माननीय न्यायालय ने दोषी करार दिया है। न्यायालय ने अभियुक्त को 01 वर्ष 02 माह का कारावास एवं ₹2000 का अर्थदण्ड सुनाया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को अतिरिक्त 04 दिन का कारावास भुगतना होगा।गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि जिले में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत ऐसी प्रभावी कार्यवाहियाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे और न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular