रिपोर्ट स्टेट हेड भूदेव प्रेमी
बुलंदशहर: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आए हैं। सूत्रों के अनुसार, नेता जी को शहर के एक शमशान घाट पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।घटना के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा, तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, नेता जी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए, वहीं साथ मौजूद महिला ने चेहरा छुपा लिया।इस पूरे मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय नागरिकों ने भाजपा नेता की हरकत को शर्मनाक बताते हुए सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों की निंदा की है।जनता में सवाल:क्या सार्वजनिक स्थलों पर नैतिकता के नियम नेताओं पर लागू नहीं होते?क्या ऐसे जनप्रतिनिधि समाज को क्या संदेश दे रहे हैं? अब देखना यह होगा कि भाजपा संगठन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।