India Times 7

Homeअयोध्याआम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे अयोध्या

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे अयोध्या

अयोध्या।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे अयोध्या, 2022 में आप के प्रत्याशी रहे आलोक द्विवेदी के बड़े भाई अभय द्विवेदी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे संजय सिंह। प्राथमिक विद्यालय के मर्जर पर संजय सिंह ने कहा कि कल से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन।प्रदेश में मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। जो हाई कोर्ट में मामला खारिज हुआ है वह मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाएंगे।पूरे प्रदेश में स्कूलों को बचाने के लिए आंदोलन होगा।संसद सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है उसमें भी यह मामला उठाया जाएगा।महाराष्ट्र में भाषा के मामले पर संजय सिंह ने कहा कि हम सभी भाषा का सम्मान करते हैं। चाहे वह हिंदी हो असमिया हो या कोई और भी भाषा हो। हिंदी भाषा से भी किसी को नफरत करने का अधिकार नहीं है। बड़ी आबादी हिंदी भाषा बोलता है। मराठी भाषा भी हिंदुस्तानी भाषा है। असमिया भाषा भी हिंदुस्तानी भाषा है उड़िया भाषा भी हिंदुस्तानी भाषा है। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय के साथ मारपीट हो यह भी बर्दाश्त नहीं है। चुनाव पर बोलते हुए संजय से ने कहा कि अभी हम पंचायत चुनाव पर फोकस कर रहे हैं।अभी हम इंतजार कर रहे हैं कि योगी सरकार ब्लॉक प्रमुख चुनाव व जिला पंचायत के चुनाव भी सीधे जनता से कराए। इसका हम स्वागत करेंगे।कावड़ यात्रा पर नेम प्लेट को लेकर संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा यह भी तनाव का कारण बनता जा रहा है, होली हो दिवाली हो सब तनाव के कारण बनते जा रहे हैं,त्योहार तनाव का कारण नहीं बनना चाहिए,कावड़ यात्रा में सरकार पेंट खोलकर धर्म चेक कर रही है यह अधिकार किसने दे दिया, दुनिया का कोई भी मुल्क नफरत की बुनियाद पर आगे नहीं बढ़ पाया,इसका सीधा उदाहरण बगल में पाकिस्तान का है, जिस देश में हिंसा को बढ़ावा दिया जाएगा वह देश तरक्की नहीं कर सकता इसलिए हिंदुस्तान को तरक्की करना है तो हमे पहचान देनी होगी धर्मनिरपेक्ष की, हमको उस पर कायम रहना चाहिए।साथ में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी रहे मौजूद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular