रिपोर्ट- सुधीर कुमार
शामली/थानाभवनक्षेत्र के लोकप्रिय नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड चेहरा सुरेश राणा के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही उनके थाना भवन स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल मीडिया प्रभारी आशीष सिंघल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने सुरेश राणा को बुके भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आशीष सिंघल ने कहा कि सुरेश राणा केवल भाजपा का चेहरा ही नहीं बल्कि गरीबों, आम जनता के सच्चे हितैषी हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं और आगे भी उम्मीद है कि सुरेश राणा के प्रयासों से क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अनुज संगल, सभासद देवेंद्र पंडित, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप मोघा, शक्ति केंद्र संयोजक अमित मित्तल सहित बडे, बड़े गण मान्य लोगो ने शुभकामनाएं दी।