रिपार्ट- सुधीर कुमार
शामली/थानाभवन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज थानाभवन के संत बूढ़ा बाबू तालाब परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के जागरूक नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान सभी ने मां के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभासद नीरज गोयल उर्फ पाटी, अनुज संगल जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ,बृजेश वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष sc मोर्चा भाजपा आशीष सिंघल,आईटी /मीडिया मीडिया प्रभारी भाजपा थानाभवन अमित मित्तल सक्ति केंद्र सयोजक थानाभवन, डॉ सुरेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।इस मौके पर सभी ने कहा कि जिस प्रकार मां हमें जीवन देती हैं, उसी तरह पेड़ धरती को जीवन देते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अन्य नागरिको से आह्वान किया कि सभी इस पुण्य कार्य मे सहयोग करे और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये।