रिपोर्ट शिव कुमार शर्मा
शामली जनपद के ब्रेक प्वाइंट मैरिज हाल में हमारे पुरखे न्यास के तत्वाधान में परंपरा लेखन समिति द्वारा परंपरा लेखन के कार्य को गति देने के लिए आयोजित सर्व समाज की प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी सर्व समाज के द्वारा की गई। इस संगोष्ठी में अपनी परंपराओं के बारे में चर्चा की गई। अपनी जिन परंपराओं को हम भूल चुके हैं। उन्हें दोबारा जागृत करने पर विचार दिए गए। यह कार्यक्रम परंपरा लेखन समिति मेरठ प्रांत लक्ष्मी नगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज से महिलाएं और पुरुष आए हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन पंकज वालिया जी ने किया । मुख्य वक्ता संस्थापक अध्यक्ष हमारे पुरखे न्यास सूर्य प्रकाश , विशिष्ट अतिथि कपिल त्यागी, (यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल) मुख्य अतिथि विजय गर्ग, पूर्व आई जी उत्तर प्रदेश पुलिस, कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी रामपाल,बबीता चौधरी समाजसेवी पूनम आर्य, निशा शर्मा आदि। सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित रहे कार्यक्रम सफल रहा। ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा शामली