अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रिटायर्ड सैन्य कर्मी राम केवल गुप्ता की सुपुत्री गीता गुप्ता गोपालगंज बिहार की जिला जज नियुक्त हुई है, गीता अभी तक बेगूसराय मे ए डी जे पद पर तैनात थी, कल उनका गोपालगंज जिले के जिला जज के पद पर स्थानांतरण हुआ है, गीता के जिला जज बनने पर बड़ागांव निवासियों में हर्ष का माहौल है, ज्ञात हो कि जिला न्यायालय फैजाबाद में कई वर्षों तक गीता वकालत कर चुकी हैं।