India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमुकेश यादव हत्याकांड में न्याय के लिए सत्याग्रह दसवें दिन भी जारी

मुकेश यादव हत्याकांड में न्याय के लिए सत्याग्रह दसवें दिन भी जारी

रिपोर्ट वीरपाल सिंह

बदायू। मुकेश यादव के नामजद हत्यारोपियों को भाजपा बचा रही है ।भाजपा सरकार में दलितों पिछड़ों मुसलमानों और गरीब गुरबों पर हमले बढ़ गए हैं। हमलावरों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।उक्त बातें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहीं। वे शुक्रवार को मुकेश यादव हत्याकांड में न्याय को उनके परिजनों द्वारा जारी सत्याग्रह का समर्थन करने बदायूँ पहुंचे।उन्होंने सत्याग्रह स्थल पर मुकेश यादव के परिजनों से मुलाकात की। और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।मनोज यादव ने कहा कि मुकेश यादव हत्याकांड के मामले को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।उन्होंने कहा कि मुकेश यादव हत्याकांड में एफआईआर में दर्ज नामजद आरोपियों से पूछताछ व गिरफ्तारी नहीं की गई।यह न्याय के सिद्धांत और कानून का मजाक है। न्याय न मिलने पर उनके परिजनों को न्याय की मांग को लेकर सत्याग्रह करना पड़ रहा है। यह प्रदेश की योगी सरकार के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज और महिलाओं पर अपराधों की बाढ़ आ गई है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस न्याय के संघर्ष में मुकेश यादव के परिजनों के साथ खड़ी है। मुकेश यादव हत्याकांड में न्याय के लिए डॉ0 अम्बेडकर पार्क में सत्याग्रह शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। मुकेश यादव के नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने , हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने , परिजनों को सुरक्षा व सहायता देने की मांगों को लेकर अठारह जून से डा0अम्बेडकर पार्क में जारी सत्याग्रह चल रहा है। मुकेश यादव के परिजन सत्याग्रह पर बैठे हैं। परिजनों ने कहा कि न्याय मिलने तक सत्याग्रह जारी रहेगा।सत्याग्रह का समर्थन करने पिछड़ा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बफाती मियाँ , सुनीता सिंह , आलोक सिंह , हाजी नुसरत अली ,अनिल यादव , साजिद ठेकेदार , शाहजादा रिजवान , कामिल खान , नवी अहमद खान , शमीम खान , सरताज अली ,फितरत खान , बन्ने खान , रामबाबू यादव , जयवीर यादव , प्रशांत शर्मा, अरुण पाराशर, रियासत भाई, प्रमोद माथुर, नसीरुद्दीन, मुजाहिद अली,इकरार अली, अब्दुल रहमान, इमरान युनुस, अमन खान, रईस फारूखी, सलीम अंसारी,असगर अली, अजय अग्रवाल ,जावेद खान, सोमवीर यादव, रामवीर सिंह , हरीश यादव, राघवेंद्र, हुकुम सिंह,फरियाद अल्वी , सोपाल, राजेंद्र सिंह, भवनेश पाल, शरद यादव, ज्ञानेन्द्र यादव,नबाव सिंह प्रजापति अमन शाक्य,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular