ब्यूरो चीफ़ शिव कुमार शर्मा
शामली लूट की योजना को अंजाम देने की रणनीति तैयार कर रहे चार शातिर बदमाश गिरफ़्तार हुए हैं।पुलिस ने हिंड गांव से बदमाशों को दबोचा, तमंचे, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद की।थाना भवन पुलिस ने डकैती और लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, चाकू, कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसपी रामसेवक गौतम के निर्देशों के बाद जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।थाना भवन प्रभारी बिजेंद्र रावत पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हिंड गांव में कुछ बदमाश डकैती और लूट की रणनीति बना रहे हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने एक घर से चार शातिर बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया है।पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम बताए हैं: सरफराज पुत्र अख़्तर और जिशान पुत्र नूर मोहम्मद, निवासीगण गांव हिंड, थाना भवन; अब्दुल वहाब पुत्र इरशाद, निवासी बाजीदपुर, थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर; तथा सलमान पुत्र साबिरनिवासी गांव बुन्टा, थाना गढ़ी पुख्ता बताए हैं।