अयोध्या:कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया।कांग्रेसियों ने केक काटे एक दूसरे को लड्डू खिलाकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा जिस तरह गांधी जी ने दांडी यात्रा के माध्यम से अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया था उसी तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश को केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार से निजात दिलाने का कार्य करेगी।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा आज पूरे देश में राहुल गांधी विपक्ष की आवाज बन चुके हैं। जहां सारा विपक्ष केंद्र की सरकार से डरकर शांत होकर बैठा है वहीं हमारे नेता राहुल गांधी ईडी और सीबीआई के डर को दरकिनार कर इस तानाशाही सरकार के विरुद्ध आम जन की आवाज को संसद से सड़क तक उठाने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, राजकुमार पांडे, रामेंद्र त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, अखिल भारतीय पासी कल्याण परिषद के मंत्री राम अवध , रामसागर रावत, नाजिश फातिमा, पंकज सिंह, करण त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश पांडे धीरेंद्र नाथ वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, आशुतोष शांडिल्य आदि मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव जन्मदिन कार्यक्रम में नहीं दिखे।