Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यासम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में तहसील बीकापुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। तहसील बीकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता ग्राम कटारी विकासखण्ड बीकापुर द्वारा राशन में बच्चों के नाम जोड़ने की शिकायत की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर बीकापुर को नाम जोड़ने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता ग्राम करौंदी विकासखण्ड तारून द्वारा चकरोड पटवाने की शिकायत की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी तारून को कृत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में शिकायतकर्ता ग्राम भदार खुर्द बुजुर्ग विकासखण्ड तारून द्वारा चकमार्ग की शिकायत की गयी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार कार्यवाही करने तथा शिकायतकर्ता ग्राम पुरुषोत्तमपुर विकासखण्ड तारून ने अवैध कब्जा व चकरोड पाटने की शिकायत की थी जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम बीकापुर को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा तहसील बीकापुर में सभी पटलों से सम्बंधित प्रपत्र देखे गये।           जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस बीकापुर में आज कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर, उपजिलाधिकारी बीकापुर श्री विकास धर दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, डी0पी0आर0ओ0, तहसीलदार व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular