Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याभाकियू कार्यकर्ता 15 जून को जाएंगे हरिद्वार

भाकियू कार्यकर्ता 15 जून को जाएंगे हरिद्वार

व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान तथा संगठन मजबूती हेतु बनाई गई 11 सदस्यीय टीम

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या



अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की अति आवश्यक पंचायत शहीद उद्यान में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की ढअध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 16, 17, 18 जून को हरिद्वार में होने वाली वैचारिक शिविर में भाग लेने का निर्णय लिया गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी तैयारी से हरिद्वार शिविर में भाग लेवें और किसानों की समस्याओं के समाधान तथा स्वाभिमान से जीने के लिए भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करें। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि हरिद्वार शिविर में भाग लेने के लिए 15 जून को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी 3009 देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होंगे।
संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा किसानों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने और आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए 11 सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया गया जिसमें
1- सर्वश्री सूर्यनाथ वर्मा,
2- राम गणेश मौर्य
3 शंकरपाल पांडेय
4- भागीरथी वर्मा
5- देवी प्रसाद वर्मा
6- विकास वर्मा
7-गब्बर गोस्वामी
8- विवेक पटेल
9-राजदेव यादव
10-रविंद्र मौर्य
11-डॉक्टर आर्य सरोज शामिल हैं।
पंचायत को सूर्यनाथ वर्मा सचिव मध्यांचल जोन, देवी प्रसाद वर्मा, विकास वर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, विवेक पटेल जिला महासचिव युवा मोर्चा, रविंद्र मौर्य, गब्बर गोस्वामी, रामू चंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, जगन्नाथ पटेल, उर्मिला निषाद, अंजू अंजू देवी, सरोज कुमारी, गीता देवी, रामदुलारी ,रूपा देवी आदि लोगों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular