Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनोएडा पुलिस को हीटवेव से राहत: ट्रैफिक मुख्यालय ने सौंपे 100 हीट...

नोएडा पुलिस को हीटवेव से राहत: ट्रैफिक मुख्यालय ने सौंपे 100 हीट कंट्रोल हेलमेट

रिपोर्ट स्टेट हेड भूदेवसिंह प्रेमी

नोएडा। गर्मी और हीटवेव के बीच ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर है। सीपी नोएडा द्वारा नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान ट्रैफिक मुख्यालय की ओर से 100 अत्याधुनिक हीट कंट्रोल हेलमेट नोएडा ट्रैफिक पुलिस को सौंपे गए। ये हेलमेट विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तीव्र गर्मी में भी राहत मिल सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हेलमेट का वितरण किया गया। पुलिस कमिश्नरेट का यह कदम न केवल ट्रैफिक पुलिस के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि उनकी कार्यक्षमता में भी इज़ाफा करेगा।

नोएडा पुलिस की इस पहल को आम जनमानस द्वारा भी सराहा जा रहा है। हीट कंट्रोल तकनीक से लैस ये हेलमेट लंबे समय तक धूप में काम करने वाले कर्मियों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
स्टेट हेड ब्यूरो चीफ— भूदेव प्रेमी,
इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular