रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या। बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल 131 कर्मचारियों का तबादला, 6 अवर अभियंता बाहर भेजे गए, 6 नए अयोध्या आए, बिजली निगम के मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया ने व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए हैं। इस फेरबदल में कुल 131 बिजली कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें 16 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं, अयोध्या से छह अवर अभियंताओं को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। प्रवीण त्रिपाठी, रामेश्वर गुप्ता, अशोक कुमार सिंह और हिम्मत सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया है, सुनील कुमार जायसवाल को अमेठी और हेमंत यादव को बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है, इसी तरह अन्य जनपदों से छह अवर अभियंताओं को अयोध्या में तैनात किया गया है। अंबेडकर नगर से हरिशंकर यादव और राजित राम वर्मा, अमेठी से गिरीश चंद्र और सुरेश कुमार, तथा सुल्तानपुर से राम बालक वर्मा और अमरेश कुमार सिंह को अयोध्या भेजा गया है। इस स्थानांतरण में 59 टेक्निशियन और 56 परिचालकीय संवर्ग के कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है।