Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्या01 जून को 25 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी बीएड...

01 जून को 25 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

बीएड प्रवेश परीक्षा में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगेजिला प्रशासन की निगरानी में होगी यूपी संयुक्त बीएड परीक्षा

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में शुक्रवार को सायं चार बजे 01 जून, 2025 दिन रविवार को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाॅसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में बीएड नोडल समन्वयक प्रो0 फर्रूख जमाल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के पांच जनपदों के 74 केन्द्रों पर दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जायेगी। इस परीक्षा में कुल 34678 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वही अयोध्या जनपद में 25 केन्द्र बनाये गए है जिसमें 11699 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 02 बजे से सायं 05 बजे तक कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 50 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 13 केन्द्र प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। है। बैठक में नोडल समन्वयक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी व सभी के सहयोग से पारदर्शीपूर्ण बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। सघन तलाशी के उपरांत ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। बैठक में बीएड प्रवेश परीक्षा के केन्द्र प्रतिनिधि प्रो0 देवेश निगम ने बताया कि समस्त से कहा कि परीक्षा समाप्ति पर पैकिंग पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा केन्द्र पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश नही होगा। परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा कक्ष में लगे कक्ष निरीक्षकों का मोबाइल पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश-पत्र व पहचान पत्र के बिना प्रवेश नही दिया जायेगा। इन परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कराई जायेगी। पूर्व की भांति सतकर्ता के साथ पारदर्शी परीक्षा कराई जायेगी। बैठक में एसपी सिटी चन्द्र पाणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी केन्द्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस कर्मियों की निगरानी में परीक्षार्थियों को केन्द्र पर प्रवेश दिया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जायेगी। बैठक का संचालन डाॅ0 मोहन चन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बीएड जनपद समन्वयक प्रो0 गंगाराम मिश्र ने किया। बैठक में केन्द्र प्रतिनिधि डाॅ0 कमलेश सहित सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्रप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular