Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याकोर्ट से पास्को एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण...

कोर्ट से पास्को एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे अयोध्या

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या।
पटियाला कोर्ट से पास्को एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे अयोध्या।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ,साधु संतों ने किया स्वागत, अयोध्या पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान।

18 जनवरी 2023 को लगाया गया था मेरे ऊपर आरोप तभी मैंने कहा था यह है झूठ।

मैंने कहा था कि अगर आरोप हो जाएंगे साबित तो लटक जाऊंगा फांसी पर स्वतः।

मैंने जो कहा था वह हुआ है प्रमाणित, न्याय पालिका पर मैंने पहले भी जताया था भरोसा आज भी करता हूं आभार प्रकट।

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, जो खोया उसका गम नहीं जो पाया वह कम नहीं।

जिन खिलाड़ियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया और वह मुझे कहते थे कुश्ती का भगवान।

इन खिलाड़ियों का मेरे घर पर आना-जाना था उनके विवाह शादी और त्योहारों में भी मैं हुआ हूं शामिल,

गाने के दोहराये बोल कभी पास आकर मुझे यह बता दें मिला है क्या उन्हें मुझे यूं सता के इस आरोप से कई बच्चों ने अपनी जिंदगी खो दी, कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कर ली आत्महत्या इसके है प्रमाण।

जिनको न्याय नहीं मिला वह काट रहे हैं सजा या कर चुके अपना जीवन समाप्त।

कुछ धाराएं ऐसी थी जो बनाई गई थी संरक्षण के लिए लेकिन हो रहा है दुरुपयोग

दहेज उत्पीड़न दलित उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न इन धाराओं का उपयोग था संरक्षण के लिए लेकिन हो रहा है दुरुपयोग जबकि इनकी है उपयोगिता।

किसी बच्ची के साथ अगर होता है दुराचार उसके संरक्षण के लिए बनाई गई थी यौन उत्पीड़न की धाराएं।

बहुत बड़े पैमानों पर यौन उत्पीड़न की धाराओं को लोगों ने अपने विरोधियों को परास्त करने और उनका जीवन समाप्त करने के लिए हथियार बना रखा है।

अयोध्या की पावन धरती से करता हूं मांग ,यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को कैसे रोका जाए इसको सरकार करें सुनिश्चित।

धारा समाप्त करने की बात नहीं हो रही है लेकिन एक समीक्षा जरूर किया जाना चाहिए ना हो यौन उत्पीड़न की धाराओं का दुरुपयोग।

मेरे चरित्र पर नहीं लगा सकते एक भी खरोच यह लोग, धारा का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ है प्रावधान लेकिन नहीं किया जाता लागू।

यौन उत्पीड़न करने पर अगर 10 साल की हो सजा तो धारा का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ हो दुगनी सजा।

मेरे ऊपर आरोप लगाने में सबसे ज्यादा सजा मिली कांग्रेस को दीपेंद्र हुड्डा को।

11:00 तक बंन रहे थे मुख्यमंत्री 11:00 के बाद नहीं बन पाए संतरी भी।

आम आदमी पार्टी ने मेरा विरोध किया सत्यानाश हो गया मेरा जो भी किया है विरोध सबको देंगे भगवान दंड,क्योंकि मैं हनुमान जी का हूं भक्त– बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद कैसरगंज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular