मैनपुरी – जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनातर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में सिविल सेवा, जे.ई.ई., नीट, नीट, एन.डी.ए., सी.डी.एस., एस.एस.सी. आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफलाइन प्रशिक्षण, कोचिंग प्राप्त किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं, शासनादेश के क्रम में छात्र-छात्राओं के चयन हेतु पाठ्यक्रमवार पात्रता निर्धारित की गई है, सिविल सेवा एवं पी.सी.एस. की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अर्ह होंगे, जेईई. नीट हेतु कक्षा-11 व 12 में अध्यनरत् अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, एन डी.ए., सी.डी.एस. आदि परीक्षाओं की शैक्षिक अर्हताएं भी संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप होगी। उन्होंने कहा कि संबंधित पाठ्यक्रम में निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने हेतु उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले छात्र-छात्राएं ऑफलाइन के साथ-साथ अभ्युदय पोर्टल (abhyuday.one) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे, कोचिंग हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं विकास भवन के कक्ष संख्या-08 में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी से आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर जाति, आय एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में दि. 25 जून तक जमा कर सकते हैं।