Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यागश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर

गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या।गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, SI घायल।इनायतनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात करीब 02:50 बजे, दुर्घटनाग्रस्त डंपर की सूचना पर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को एक अन्य डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पहले से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त डंपर के पास जा टकराई। हादसे में पुलिस विभाग के दरोगा उत्कर्ष घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। घायल SI का इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने उत्कर्ष के परिवार को अयोध्या बुला लिया है। वहीं दुर्घटना के बाद डंपर चालक को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया है, और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular