रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या थाना कुमारगंज के ग्रामसभा इटौंजा में विद्युत पोल के स्टे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। घटना शनिवार अपराह्न 2:30 के आसपास की है। गांव निवासी तौफीक के दरवाजा के सामने गड़े बिजली का खंभा में लगे स्टे में करंट उतर रहा था। किसान तौफीक का बेटा अपनी भैंस को चराने के लिए खोला था, तभी भैंस स्टे तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद किसान तौफीक ने 112 पुलिस को सूचना दी। एसडीओ का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण स्टे में इंसुलेटर नहीं लगा है जिससे करीब 80 हजार रुपए कीमत की भैंस मर गई।