India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले, पात्रता सूची में...

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले, पात्रता सूची में शामिल व्यक्तियों को जानकारी रहे ताकि जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े – जयवीर सिंह

जन-शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण सम्बन्धित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी, विलंब के लिए कार्यालयाध्यक्ष जिम्मेदार -पर्यटन मंत्री

रिपोर्ट अवनीश कुमार

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जन सुनवाई के दौरान जब ग्राम घुसलेण्डा नि. सावित्री देवी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन किया लेकिन आवास योजना का लाभ नहीं मिला, प्रार्थिनी गरीब हैं, वह अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में रहती है, बरसात के मौसम में समस्या का सामना करना पड़ता है, शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभान्वित कराये जाने का अग्रह किया, जिस पर उन्होंने परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी कुरावली को पात्रता की जांच कर पात्र होने पर प्राथमिकता पर योजना में लाभान्वित कराये जाने हेतु आदेशित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित होने से शेष व्यक्तियों का सर्वे का कार्य अभी हाल ही में कराया गया है. सर्वे सूची में बड़ी संख्या में पात्रों के नाम शामिल किये गये हैं लेकिन जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि पात्रता सूची में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी दी जाये कि बजट आवंटित होने पर उन्हें योजना में लाभान्वित कराया जायेगा, पात्रता सूची प्रत्येक विकास खंड पर उपलब्ध रहे. ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करें ताकि पात्रता सूची में शामिल व्यक्तियों को इधर-उधर भटकना न पड़े।पर्यटन मंत्री के सम्मुख जब ग्राम केसरपुर नि. रूकमनी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थिनी प्रार्थिनी विधवा है, परिवार में कोई आय का साधन नहीं हे, वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती है, अन्त्योदय राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन कार्ड नहीं बना, जिस पर उन्होने पूर्ति निरीक्षक सदर को तत्काल पात्रता की जांच कर पात्र होने की दशा में राशन कार्ड जारी कराने हेतु आदेशित करते हुये कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये, किसी भी अपात्र को किसी योजना मेंलाभान्वित न किया जाये। उन्होने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।ग्राम महटौली नि. दिव्यांग प्रमोद कुमार ने बैट्री चालित रिक्शा उपलब्ध कराये जाने, चॉदपुर नि बीना देवी ने गांव के ही हरिवरन सिंह द्वारा बंद की गयी नाली को खुलवाने, आम रास्ते में इंटरलॉकिग कराये जाने, ग्राम नगला मितकर नि. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम फैजपुर नि. गौरव चौहान ने निजी नलकूप संयोजन की लाइन से विद्याराम की लाइन जोड़े जाने, ग्राम घना मौजा हिम्मतपुर नि. अजीत सिंह ने विपक्षियों द्वारा निर्माणाधीन मकान में अवरोध उत्पन्न करने, ग्राम टिकरई नि. धर्मवीर सिंह ने कृषि भूमि की पैमाइश कराने तथा भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को खाली कराये जाने, ग्राम तखरऊ नि. ऋषिराज, हर्ष, अंजू देवी ने भूमि गाटा संख्या-159 पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाये जाने की शिकायतें अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन, शिवदत्त भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, उदय चौहान, अमित गुप्ता, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular