India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

संवाददाता बृजेश पाल सिंह

बरेली लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा इंडिया टाइम्स न्यूज़ 7 संवाददाता ब्रजेश पाल सिंह फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह सात बजे के करीब बाकरगंज गांव के सामने बाकरगंज गांव निवासी अलकैफ बाइक द्वारा टिसुआ जा रहा था। उसके साथ गांव का एक और युवक था तभी दूसरा युवक बकरियों के लिए पेंड़ से पत्ते तोड़ने के लिए सड़क किनारे रुक गए। और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी तभी बरेली की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर बैठे अलकैफ के जोरदार टक्कर मार दी। और कार भी अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल कार में फंसे हुए लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा निजी अस्पताल बरेली भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कार में सवार लोगों के कोई गम्भीर चोट नहीं आयी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट हुआ था घायल को उपचार हेतु भिजवाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular