India Times 7

Homeअयोध्यापत्नी की बेवफाई के चलते युवक ने की आत्महत्या

पत्नी की बेवफाई के चलते युवक ने की आत्महत्या

एक माह पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था घर

आठ वर्ष से पत्नी बच्चे के साथ मायके में

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अमानीगंज -अयोध्या खंडासा थाना क्षेत्र के झबरा गांव में 35 वर्षीय युवक ने गमछे के सहारे आम के पेड़ की डाल से* *गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली ।बताया जाता है कि युवक का पिछले 8 वर्षों से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था सुबह शौच के लिए निकले* *ग्रामीणों ने लगभग प्रातः 7:30 बजे युवक को पेड से लटकते हुए देखकर उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद में परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।* *खण्डासा थाना क्षेत्र के झबरा गाँव निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र कृष्ण कुमार पैंतिस वर्ष एक माह पहले ही गुजरात के सूरत शहर से घर आया था और विगत आठ वर्ष से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके कारण वह गुमसुम रहता था पत्नी का मायका इनायत नगर थाना क्षेत्र के अस्थना गाँव में बताया गया है ग्रामीणों के अनुसार मृतक के काफी प्रयास के बाद भी पत्नी घर आने को तैयार नहीं हो रही थी मृतक का पुत्र भी पत्नी के साथ रहता है जिसके कारण मृतक गुमसुम रहता था।* *सुबह सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गाँव के पास स्थित बाबा तालाब के बगल में आम के पेड़ की डाल से युवक के लटके हुए शव को देख कर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंचीं खण्डासा पुलिस ने शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।* *थाना अध्यक्ष खण्डासा संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular