रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या। रुदौली विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य व रुदौली विधान सभा क्षेत्र के नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ़ चौधरी शहरयार का दौरा जारी है।इसी क्रम में क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों से मिल कर ढाँढस बँधाया।विगत दिनो हंसराजपुर के समगड़ा निवासी राहुल यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर घर पहुँच कर परिजनों से मिल कर सामवेदना व्यक्त की।इसी प्रकार ग्राम बरगदी में बलराम रावत की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर परिजनों से भेंट की और संत्वना दी।चौधरी शहरयार ने दोनों परिवारों के परिजनों से कहा की वे इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।भविष्य में भी वे इन परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।उन्होंने कहा की जिन बच्चों ने अपने पिता खोए हैं उनकी परवरिश व शिक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे।इस अवसर पर शुऐब खां,सिया राम यादव,मो.इद्रीस,लालता यादव,भानु प्रताप यादव आदि उपस्थित थे।