
मैनपुरी/किशनी – आज आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा संचालित वाल विद्यालय केंद्र महिगवां तथा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सदन महिगवां में सयुक्त रूप से 22 अप्रैल को पहलगाव मे आतंकी हमले में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सभी बच्चों ने उस परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि हमले मे शहीद हुए लोगों की आत्मा को शांति मिले, और दुःखी परिजनों को कष्ट सहने की शक्ति मिले। हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं इस घड़ी मे हम सब और हमारा विद्यालय परिबार उन परिजनों के साथ खड़ा है। इस मौके पर डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सदन महिगवा के प्रबंधक श्री राज बहादुर सिंह ,कोमल, अंजली, योगेंद्र ,तथा आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित श्री श्री रवि शंकर के निर्देशन में बिजेंद्र सिंह संचालक श्री श्री बाल विद्यालय केंद्र आदि लोग मौजूद रहे l