India Times 7

Homeअयोध्यामुस्लिम समुदाय ने पुष्प वर्षा कर किया साधु-संतों का स्वागत

मुस्लिम समुदाय ने पुष्प वर्षा कर किया साधु-संतों का स्वागत

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

मिल्कीपुर, अयोध्या*मिल्कीपुर क्षेत्र के इनायत नगर में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय ने 84 कोसी परिक्रमा कर रहे साधु-संतों का भव्य स्वागत किया।समाजसेवी मोहम्मद फुरकान के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इनायत नगर थाने के बगल साधु-संतों का स्वागत किया। उन्होंने संतों को अंगवस्त्र पहनाए और फूल मालाओं से सम्मानित किया। साथ ही पुष्प वर्षा कर जलपान भी कराया।परिक्रमार्थी साधु-संतों के लिए ढेमावैश्य, आस्तीकन, इनायत नगर, अस्थना, कहुआ और सिड़सिड में स्टाल लगाए गए। इन स्टालों पर साधु-संतों को फल और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। साधु संतों के स्वागत के दौरान प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, महिला एसआई सोनाली गुप्ता, आकांक्षा प्रजापति,थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस आयोजन ने सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की। क्षेत्र में हर जुबान से इसकी चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular