रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय काउंसलर विश्वनाथ सिंह को बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया टीचर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यशाला में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान उनकी शिक्षा जगत में निरंतर सेवाभाव,नेतृत्व क्षमता एवं शिक्षक हितों के संरक्षण हेतु किए गए प्रयासों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद जैसे ही विश्वनाथ सिंह अपने गृह जनपद अयोध्या के पूरा बाजार पहुंचे,वहां शिक्षकों और सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया।क्षेत्र के शिक्षकों ने फूल मालाओं और उत्सवपूर्ण वातावरण के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर अजीत सिंह, अभय देव सिंह,राकेश प्रताप सिंह, मनोज यादव,राम मनोज शरण,राजेंद्र प्रसाद पांडे,संध्या सिंह,रामलोचन यादव,अशोक कुमार,मिठाई लाल, संतोष कुमार सिंह,राजेश कुमार गौड़, संजय सिंह,अंजनी कुमार सिंह, सुषमा तिवारी,लीला देवी,किरण यादव रन्नु सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदंबा प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।सभी ने विश्वनाथ सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी शिक्षक समाज का इसी तरह गौरव बढ़ाते रहेंगे।पूरा बाजार क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।