India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात,अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को रोककर छीना...

सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात,अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को रोककर छीना बैग

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी को रोककर उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, दातागंज के वार्ड नंबर 15 निवासी अरुण वर्मा मनकापुर गौर में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। 18 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से दातागंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सकतपुर अंडरपास से कुछ आगे बिना नंबर प्लेट वाली काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया।आरोप है कि बदमाश व्यापारी का सैमसंग मोबाइल फोन, पर्स, शर्ट की जेब में रखी नकदी, 12 चाबियां और करीब 25 हजार रुपये नकद से भरा पिट्ठू बैग छीनकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।अब सवाल यह है कि बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए? पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular