अयोध्या।90 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी जानकारी।संग्रहालय में बनेंगी 20 गैलरी, अगले सप्ताह डीपीआर पूरी करने और 15 दिनों में टेंडर जारी करने की योजना।छह महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य, टेंडर जारी होने के बाद सभी गैलरियों पर एक साथ काम शुरू करने की तैयारी।भगवान श्रीराम की वंशावली से लेकर वर्तमान तक की गाथा संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएगी।राम जन्मभूमि का 500 साल का कानूनी इतिहास और उत्खनन में मिले पुरातात्विक अवशेषों को भी दिखाया जाएगा।आधुनिक तकनीक से दिखेगी प्रभु श्रीराम की यात्रा, नदियों के किनारे उनके भ्रमण और महापुरुषों से मुलाकातों का होगा प्रदर्शन।सामाजिक समरसता का संदेश भी दिखेगा, भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप और उनके आदर्शों को तकनीक के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।15 मिनट का इमर्सिव अनुभव मिलेगा, एक विशेष गैलरी में कुबेर टीला, मंदिर के परकोटे की परिक्रमा और भगवान के दर्शन का आभासी अनुभव कराया जाएगा।3D, 7D और वीडियो तकनीक का होगा इस्तेमाल, 20 गैलरियों की स्क्रिप्ट, कहानी और तकनीकी स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया।हनुमान जी की संकट मोचन गैलरी खोलने पर विचार, पहले से तैयार चार अन्य गैलरियों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय स्वामी गोविंद देव गिरि की सहमति के बाद होगा। साथ ही, निर्माण एजेंसियों को दी गई अग्रिम धनराशि के समय से उपयोग और देरी होने पर ब्याज ट्रस्ट को देने के सुझाव को स्वीकार किया गया।
90 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय
RELATED ARTICLES