रिपोर्ट अशोक कुमार शहजहांपुर
एडीएम वित्त अरविन्द कुमार की कार्यप्रणाली से जिले के माफिया थर्रा गए हैं तिलहर तहसील में एडीएम ने एक अनोखे अंदाज में अवैध गेहूं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की । उन्होंने ग्रामीण का भेष धारण कर लोअर और टी शर्ट, हवाई चप्पल में और गले में गमछा डाले प्राइवेट गाड़ी से कटरा पहुँचे । उन्होंने तहसीलदार जय प्रकाश यादव और मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह को भी वहाँ बुलाया । यह कार्रवाई बुधवाना रोड खमरिया स्थित एक अवैध आढ़त की सूचना पर की गई । अधिकारियों की टीम जब खमरिया पहुँची ,तो आढ़त पर गेहूँ कम दिखा । लेकिन पास के मैदान में खड़े एक ट्रक को देखते ही एडीएम तुरंत वहाँ पहुँच गए । उन्होंने ट्रक पर चढ़कर चालक से गेहूँ के कागजात मांगे । कागजात नहीं दिखा पाने पर ट्रक को जब्त कर लिया गया । तिलहर मंडी समिति क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में करीब 300 कुंटल अवैध गेहूं जब्त किया गया । ट्रक को तिलहर नवीन मंडी स्थल पर ले जाया गया । एडीएम की इस कार्रवाई से अवैध गेहूँ भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है स्थानीय किसानों ने एडीएम की इस कार्रवाई की सराहना की है ।