रिपोर्ट अशोक कुमार
निगोही ,शाहजहाँपुर । निगोही पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर निगोही क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के साथ बेचता था । पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जान मोहम्मद के रूप में हुई है वह दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के सबौली खड्डा में रहता है निगोही पुलिस को लम्बे समय से क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों पर मोटरसाइकिल बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं । पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी चंद्रभान उर्फ छोटे लल्ला के साथ मिलकर दिल्ली और आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करता था । फिर अपनी जान पहचान के लोगों के जरिए ग्राहक ढूंढकर चोरी की बाइक को फर्जी आरसी के साथ बेच देता था । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है उसके साथी की भी तलाश की जा रही है ।