India Times 7

Homeशाहजहांपुरश्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में निगोही में शोभायात्रा निकली

श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में निगोही में शोभायात्रा निकली

रिपोर्ट अशोक कुमार

निगोही ,शाहजहाँपुर । कस्बा निगोही में श्रीराम / हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में निगोही ब्लॉक परिसर में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए और शोभा यात्रा निकाली गई । गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने श्रीराम जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया । तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि हमारा संगठन विश्व हिंदू परिषद श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरुआत से ही प्रत्येक ग्राम ,नगर में मनाता आ रहा है हम धार्मिक स्थल ,मठ मंदिर की भी सुरक्षा का कार्य करते हैं साथ ही उन्होंने बारहराना विवाद का जिक्र करते हुए कहा की प्रशासन इस समस्या का पूर्ण समाधान शीघ्रातिशीघ्र करें , अन्यथा विश्व हिंदू परिषद इसको लेकर अपनी आगे की रणनीति तैयार करेगा । जिसकी जिम्मेदारी समस्त प्रशासन की होगी । तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने रामजन्मोत्सव कार्यक्रम मनाकर निगोही नगर के अन्दर बाहर राना होते हुए, मुख्य बाजार ,आदर्श इंटर कॉलेज होते हुए कार्यक्रम का समापन किया । जिसमें राजकुमार सिंह , सत्यपाल एडवोकेट ,राजा भैया,शिवहरि सक्सेना, छत्रपाल शर्मा, अजीत सिंह, सुधांशु, दीपक शुक्ला, सर्वेश त्रिपाठी, श्यामू दुबे, आकाश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे । निगोही थाने का सतर्क सुरक्षाबल शोभायात्रा के साथ रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular